ये हैं सोशल मीडिया के असली जादूगर

आज के युग को अगर तकनीक का युग कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। आज हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने लगा है। चाहे वो बच्चे हों या बुजुर्ग, हर किसी का सोशल मीडिया के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। आज हर व्यक्ति के लिए उसका मोबाइल जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर हो गया है और इंटरनेट जैसे ऑक्सीजन।
आज चाहे किसी को पूरे दिन कमरे में बंद कर दो लेकिन मोबाइल इस्तेमाल करने की इजाजत दे दो तो वो बेहद खुश होगा। वहीं अगर उसे हर काम करने की आजादी दे दो लेकिन केवल उसका मोबाइल उससे छीन लो तो जैसे उसकी जान ही निकल जाती है।
आज हर व्यक्ति को सोशल मीडिया के कीड़े ने काट लिया है। सोशल मीडिया की दीवानगी लोगों में इस कदर छाई है कि उन्हें खने-पीने, किसी चीज़् का होश नहीं रहता। दोस्तों आज सोशल मीडिया में काॅम्पिटीशन भी बढ़ गया है। जिसके जितने ज्यादा फाॅलोवर्स उसका उतना ज्यादा नाम और शोहरत।
आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्रिटीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सोशल मीडिया में काफी ज़्यादा फैन फाॅलोइंग है। इनमें से कुछ सोशल मीडिया प्लैटफाॅम्र्स के नाम हैं ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, आदि।

नरेंद्र मोदी


दोस्तों, हमारी फेहरिस्त में सबसे पहले पायदान पर हैं भारत के प्रघानमंत्री नरेंद्र मोदी। नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। इनका जन्म गुजरात में हुआ था। नरेन्द्र मोदी की सोशल मीडिया प्लैटफाॅम्र्स पर जितनी फैन फाॅलोइंग है उतनी किसी की नहीं है।
अगर बात की जाए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की तो यहां पर उन्हें पसंद करने वाले लोगों की संख्या है 49 मिलियन। तो वहीं उनके फेसबुक अकाउंट पर उनकी फैन फाॅलोइंग है 46.2 मिलियन है। इसके साथ ही ट्विटर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहने वालों की संख्या इससे भी ज्यादा है।
उन्हें ट्विटर पर 62.2 मिलियन लोग फाॅलो करते हैं। इतना ही नहीं, उनकी फैन फाॅलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। वो एक चर्चित चेहरा बन गए हैं। मोदी सोशल मीडिया प्लैटफाॅर्म का इस्तेमाल करना बखूबी जानते हैं। जब भी उन्हें लोगों तक अपनी बात पहुंचानी होती है तो वो ज्यादातर ट्विटर के माध्यम से अपनी बात पहुंचा दिया करते हैं।
वो अत्यंत प्रभावशाली व्यक्तित्व के इंसान हैं। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके कई सारे दुश्मन भी बन गए हैं। मगर ऐसे लोगों की संख्या उनके फैन फाॅलोइंग के आगे ऊँट के मुंह में जीरा के बराबर है।

विराट कोहली


अगर क्रिकेट की बात आती थी तो सबसे पहले जो नाम जुबान पर आता था तो है सचिन तेंदुलकर का। इसके बाद सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी ने भी लोगों के दिलों में जगह बनाई। लेकिन आज जो नाम क्रिकेट की दुनिया पर छाया हुआ है वो है ‘विराट कोहली।’
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। केवल खेल की दुनिया में ही नहीं बल्कि लोगो के दिलों पर भी विराट कोहली का ही राज है। तभी तो आज सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैन्स हैं।
न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी उनकी फैन फाॅलोइंग है। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को करीब 79.5 मिलियन लोग फाॅलो करते हैं। अगर बात की जाए फेसबुक की तो यहां पर उनके फाॅलोवर्स हैं 43.3 मिलियनट्विटर पर विराट कोहली को फाॅलो करने वालों की संख्या है 37.9 मिलियन

सलमान खान


अपनी दिल्चस्प अदाकारी, डैशिंग लुक्स और स्टाइल के दम पर सलमान खान ने करोड़ों दिलों पर राज किया है और आज भी कर रहे हैैं। सलमान खान की जब भी कोई फिल्म रिलीज़ होती है तो सिनेमा हाॅल में फस्ट डे फस्ट शो देखने की होड़ सी मच जाती है।
कई बार तो भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। आखिर इनकी भी गलती नहीं है। अपने सल्लू भाई का जल्वा ही कुछ ऐसा है। उनके करोड़ों फैन्स न केवल असल जि़्ांदगी में उन्हें फाॅलो करना चाहते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा फैन फाॅलोइंग है उनकी। तो दिल थाम के बैठिए जनाब।
हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोशल मीडिया यूज़र्स पर सलमान भाई का जुनून किस कदर सवार है। अगर बात की जाए इंस्टाग्राम की तो यहां पर उन्हें फाॅलो करने वाले लोग हैं 35.8 मिलियान। अरे दादा रे दादा।
इतना ही नहीं दोस्तों, ट्विटर पर तो सलमान खान की फैन फाॅलोइंग इससे भी ज्यादा है। यहां पर उन्हें फाॅलो करने वाले लोगों की संख्या है 41.50 मिलियन। आप भी सोच रहे होंगे काश हम भी सलमान खान होते।
चलिए जनबा, अब आपको बताते हैं कि फेसबुक पर सलमान खान को कितने लोग फाॅलो करते हैं। यहां पर उन्हें ट्विटर और इंस्टाग्राम से भी ज्यादा 48.9 मिलियन लोग फाॅलो करते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि सलमान खान अगर आपको फाॅलो बैक कर लें तो आप कितने खुश होंगे। क्यों। सही कहा ना।
वैसे ऐसा बहुत कम केस में होता है। सलमान खान की दीवानगी लोगों में यूं ही नहीं बनी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अपने जीवन के 33 वर्ष दिए हैं और लोगों को अपने कूल अंदाज़ और कभी कभी तो एक्शन हीरो बनकर खूब एंटरटेन किया है। इतना ही नहीं दोस्तों, उनकी खुद की संस्था ‘बींग ह्यूमन’ कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में लगी हुई है और जरूरतमंदों की मदद कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा


मुझसे शादी करोगी, एतराज़ जैसी फिल्मों में काम करके और अपनी अदाओं से प्रियंका चोपड़ा ने केवल रियल लाईफ में ही लोगों को अपना दीवाना नहीं बनाया है। बल्कि सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है।
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लैटफाॅर्म है जहां पर आपकी फैन फाॅलोइंग ही आपको ये बताती है कि आप लोगों के बीच कितने फेमस हैं। प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी आज भी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है। चलिए अब आपको बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा को अलग अलग सोशल मीडिया प्लैटफाॅम्र्स पर कितने लोग फाॅलो करते हैं।
अगर ट्विटर की बात की जाए तो यहां पर प्रियंका चोपड़ा के 26.5 मिलियन फाॅलोवर्स हैं। तो वहीं फेसबुक पर उन्हें 48.1 मिलियन लोग फाॅलो करते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी प्रियंका चोपड़ा को चाहने वालों की संख्या है 57.2 मिलियन। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने न केवल बाॅलीवुड बल्कि हाॅलीवुड में भी अपनी अदाकारी के जल्वे बिखेरे हैं। इसीलिए विदेशों में भी लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

अक्षय कुमार


चलिए अब आपको उस शख्स के बारे में बताते हैं जिसने अपने दमदार अभिनय और स्टाइल से कई वर्षो तक बाॅलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया और आज भी कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार की।
अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जिसमें उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड दी है। यही वजह है कि अक्षय कुमार की ख्याती दूर दूर तक फैली हुई है। उन्हें करोड़ों सोशल मीडिया यूजर्स फाॅलो करते हैं।
अगर बात की जाए अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट की तो यहां पर इनके फाॅलोवर्स की संख्या है 45.5 मिलियन। तो वहीं जिन लोगों ने अक्षय कुमार को फेसबुक पर फाॅलो किया है उनकी संख्या है 44.5 मिलियनट्विटर पर भी अक्षय कुमार काफी ज्यादा पाॅपुलर हैं। यहां पर उन्हें करीब 38.9 मिलियन लोग फाॅलो करते हैं।
अक्षय कुमार ने अपनी इतनी ज्यादा फैन फाॅलोइंग संदेशात्मक फिल्मों में काम करके बनाई है जिनमें से कुछ हैं पैडमैन, टाॅयलेट एक प्रेम कथा आदि। इन फिल्मों ने समाज के लोगों के मन में अक्षय के प्रति एक अलग छाप छोड़ी है।

सचिन तेंदुलकर

Sachin_Tendulkar_at_MRF_Promotion_Event Source:  Wikipedia

दोस्तों अब अंत में बात करते हैं सचिन तेंदुलकर की। सचिन तेंदुलकर पूरी दुनिया में अपने क्रिकेट खेल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने क्रिकेट के खेल में कई विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। लोग उन्हें क्रिकेट का भगवान कहते हैं। सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं।
इसका कारण है उनकी शानदार बल्लेबाजी और शांत स्वभाव। सचिन तेंदुलकर को 26.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अगर बात की जाए फेसबुक की तो यहां पर सचिन के दीवानों की संख्या है 33.6 मिलियन और ट्विटर पर इन्हें 38.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी एक खास बात ये है दोस्तों कि इनकी फैन फॉलोइंग हमेशा स्थिर रहती है।
तो दोस्तों उम्मीद है आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिखना न भूलें। हम आपके लिए ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स लेकर आते रहेंगे।

Leave a comment