भारत की 10 भूतिया जगह जहाँ जाना चैलेंज से कम नहीं

नमस्कार दोस्तों, आज हम जो बात आपको बताने जा रहे हैं वो बेहद चैंकाने वाली है। आपने अकसर अपने बचपन में दादी-नानी या माता-पिता या फिर किसी बड़े को कहते हुए सुना होगा कि बच्चे, ये मत करना नहीं तो ‘बाउ’ आ जाएगा। वहां मत जाना वरना भूत पकड़ लेगा। चलो जल्दी से दूध फिनिश करो नहीं तो चुड़ैल तुम्हें खा जाएगी। ये सब सुनकर आप डर जाते थे और जो बड़े लोग कहते थे वही करते थे। उनकी बात मानते थे। क्यों सही कहा ना। खैर, वो सब तो मजाक में कहा जाता था और आपके भले के लिए ही बोलते थे आपके पेरेंट्स।

लेकिन वो भूत वाली बातें कितनी सच हैं कितनी झूठ, ये आज भी वैज्ञानिकों के भी समझ से परे है। भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में ऐसी बहुत से स्थान हैं जहां पर आपका सामना भूतों से हो जाता है। जब आप अपने इस अनुभव को दूसरों के साथ शेयर करते हैं तो कुछ लोग आपकी बातों पर विश्वास कर लेते हैं और कुछ लोग आपका मजाक उड़ाने लगते हैं। लेकिन कुछ हद तक ये बातें सही भी हैं। तो तैयार हो जाइए हमारे साथ भारत के कुछ भूतिया जगहों की सैर करने के लिए।

भानगढ़ का किला

Image Source : Wikipedia

साथियों, इस महल में अगर आप गए और 12 बजे के बाद यहां पर रुके तो भूत आपको हेलो बोलने जरूर आएंगे। यह किला भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। इस किले में जाने के लिए आपको जयपुर जाना होगा। जयपुर और अलवर के बीच ही पड़ता है यह हाॅन्टेड प्लेस। यहां के स्थानी निवासियों का कहना है कि यहां पर रात के समय कोई रुक ही नहीं सकता। अगर गलती से भी कोई यहां पर रुक गया तो सुबह वो इंसान तो नहीं मिलेगा। हां मगर उसकी लाश जरूर मिलेगी। आपको बता दें कि इस जगह पर कई सारे डरावने सीरियल की शूटिंग भी हो चुकी है।

चलिए अब आपको इसके पीछे की कहानी बताते हैं। बात है 16वीं शताब्दी की, जब एक तांत्रिक सिंघिया यहां पर रहता था। लोगों का कहना है कि उस तांत्रिक का दिल भानगढ़ की खूबसूरत राजकुमारी पर आ गया था। उस राजकुमारी का नाम था रत्नावती। वह तांत्रिक पूरी कोशिक कर रहा था कि राजकुमारी उसके पास आ जाए। लेकिन उसका कोई भी प्रयास सफल नहीं हो रहा था। फिर एक दिन जब रत्नावती की सहेली उनके लिए बालों में लगाने वाला तेल लेने बाजार गई। जब वो तेल लेकर लौटने लगी, तो तांत्रिक ने उसके उपर काला जादू कर दिया। ऐसा कर दिया कि वो राजकुमारी जैसे ही उस सहेली को गले लगाएगी, वह तांत्रिक के पास दौड़ी-दौड़ी चली जाएगी। मगर राजकुमारी को तांत्रिक की चाल का आभास हो गया था। राजकुमारी ने उस तेल की शीशी को तुरंत ही जमीन पर गिरा दिया। उसने जैसे ही शीशी को गिराया, वह बड़े से पत्थर में बदल गया और उस तांत्रिक के पास लुढ़कता हुआ जाने लगा। उस पत्थर के नीचे वह तांत्रिक कुचला गया।

आपको बता दें कि मरते मरते उस तांत्रिक ने श्राप दिया। उसने कहा कि भानगढ़ का यह किला तबाह हो जाएगा। साथ ही जो भी यहां पर मृत्यु को प्राप्त होगा। उसे कभी भी मोक्ष नहीं मिलेगा। लगता है उस तांत्रिक की जुबान पर सरस्वती विराजमान थी। उसका श्राप सच साबित हुआ और जल्द ही यह किला बड़े से खंडहर में बदल गया। कहते हैं, यहां पर जो भी लोग मरे, उनकी आत्मा आज तक यहां भटकती है। इसके अलावा बहुत से लोग जो यहां पर रात के समय रुके उनकी यहां मौत हो चुकी है। यही कारण है कि पुरातत्व विभाग ने यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से एक बोर्ड भी लगा दिया है। बोर्ड पर लिखा है कि यहां पर रात के बाद और सूर्योदय से पहले प्रवेश करना वर्जित है।

दिल्ली का कैण्ट एरिया

 

Image Source : Wikipedia

दोस्तों, भारत की राजधानी दिल्ली में वैसे तो कई सारी जगह घूमने लायक हैं जैसे चांदनी चैक, लाल किला, इंडिया गेट आदि। लेकिन आज जिस जगह की सैर हम आपको करवाने वाले हैं उसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल यह इलाका भूतों की फेवरेट जगह में से एक है। इस जगह को लोग भूतों के अड्डे के नाम से भी जानते हैं।

इस जगह के बारे में एक किमवदंति है। अब ये कितना सच है कितना झूठ यह कहना हमारे लिए मुश्किल है। मगर कहा यह जाता है कि इस जगह पर रात के समय एक लड़की सड़क पर चलती है। वह लड़की आते-जाते लोगों से लिफ्ट मांगती है। अगर आप वहां गए और आपने उस लड़की को लिफ्ट दे दी, तो समझो आपके साथ कुछ अशुभ होने वाला है।

ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसा तो वहां के स्थानीय लागों का मानना है। कहते हैं कि जिसने भी इस लड़की को लिफ्ट दी उसके साथ कुछ न कुछ अनहोनी हुई है। लोगों ने इस लड़की की पहचान बताई है कि ये लड़की सफेद साड़ी में नजर आती है और लोगों से लिफ्ट मांगती है। लोग कहते हैं कि अगर कोई इसे लिफ्ट देने से मना करता है तो वह लड़की या फिर यूं कहें कि वह भूत बहुत तेजी से उसका पीछा करने लगती है। कुछ लोगों ने अपनी आंखों के सामने इस मंजर को देखा है जब वह लड़की उसकी कार से भी अधिक स्पीड से उससे आगे निकल जाती है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो सहम गया। कुछ कमजोर दिल वाले लोगों को तो यह देख कर हार्ट अटैक भी आ सकता है।

मसूरी का सवाॅय होटल

Image Source : Wikipedia

दोस्तों, आप में से कई सारे लोगों को घूमने का शौक होगा। अगर आप घूमने का प्लैन बना रहे हैं तो आपने मसूरी को तो जरूर याद किया होगा। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहते हैं। यहां पर आपको बहुत सी घूमने लायक जगह देखने को मिलेंगी। मगर जरा रुकिए। अगर आप मसूरी में आकर सवाॅय होटल में रुकने की सोच रहे हैं तो आपको इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

ऐसा माना जाता है कि इसी होटल में एक ब्रिटिश महिला लेडी आर्मी की हत्या हुई थी। इस होटल के आस पास के लोगों ने बताया कि आज भी यहां पर उस महिला की आत्मा भटक रही है। वह अपने कातिलों की तलाश में है। उनसे बदला लेना चाहती है। साथ ही इस होटल को लोग सीरियल किलिंग भी कहते हैं। लोगों का मानना है कि जो भी हत्या इस होटल में अब तक हुई है वह सब उसी लेडी के भूत ने की हैं।

शनिवारवाड़ा किला (पुणे)

Image Source : Wikipedia

अब आपको ले चलते हैं महाष्ट्र में स्थित पुणे। यहां पर एक ऐसा किला है जो अपनी खूबसूरती के लिए कम और भूतों की नगरी के लिए ज्यादा जाना जाता है। दरअसल किलों का निर्माण, चाहे वो कहीं भी बने जों, अधिकतर किले पेशवाओं ने ही बनवाए हैं। उस समय भारत में पेशवाओं का एकछत्र राज था। कहते हैं कि पेशवाओं के बालक जिसका नाम राजकुमार नारायण है, उसकी हत्या इसी किले में करवा दी गई थी। उसकी हत्या का आदेश चाची ने ही दिया था। बस तभी से उस राजकुमार की आत्मा यहां पर भटक रही है।

लोगों ने यहां पर कुछ के चीखने या कराहने की आवाजे भी सुनी हैं। जिस दिन चांदनी रात होती है यह जगह और भी ज्यादा खतरनाक रूप ले लेती है। रात के समय यहां से डरावनी चीखें सुनाई देती हैं।

वृन्दावन सोसायटी

अब आपको वाकिफ करवाते हैं एक और हाॅन्टेड प्लेस से जो कि है वृन्दावन में। वृन्दावन को कृष्ण नगरी भी कहा जाता है। यहीं पर भगवान कृष्ण ने कई लीलाएं की हैं। मगर आज हम आपको भगवान कृष्ण की लीलाओं के बारे में नहीं, बल्कि भूतों की लीलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। ये वहीं जगह है दोस्तों जहां पर भूत का वास है। कहते हैं कि एक बार किसी व्यक्ति ने सोसायटी में स्थित किसी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

आपको बता दें कि उस व्यक्ति की आत्मा लोगों को अपने होने का आभास कराती है। एक सच्ची घटना यहां पर पैट्रोलिंग करने वाले सिक्योरिटी गार्ड के साथ घटी। एक दिन वह रात में पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी किसी ने उसे हवा में ही थप्पड़ मारा और कुर्सी से उसे नीचे भी गिरा दिया था। उसने इधर-उधर नजर दौड़ाई तो वहां कोई भी नहीं था।

रामोजी फिल्म सिटी

Image Source : Wikipedia

हैदराबाद स्थित इस फिल्म सिटी को एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का खिताब हासिल है। इस जगह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वल्र्ड रिकाॅर्ड में भी दर्ज है। लेकिन दोस्तों, आज हम आपको इस खास जगह की एक खास और अनोखी बात बता रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।

यह जगह सबसे भूतिया जगहों में शामिल है। कहते हैं यहां पर पहले कब्रिस्तान हुआ करता था। ऐसा माना जाता है कि उसी कब्रिस्तान की आत्मा आज भी यहां पर लोगों को अपने होने का एहसास दिलाती हैं। कहते हैं वो आत्माएं सैनिकों की हैं जो यहां पर किसी युद्ध में मारे गए थे। यहां कई बार रात के समय इन भूतों को महसूस किया गया है। शूटिंग के दौरान एक बार रात के वक्त कैमरामैन और लाइटमैन यहां पर बहुत बुरी तरह घायल भी हुए हैं।

राज किरन होटल

अब आपको बताते हैं इस होटल के बारे में जो कि मुंबई के लोनावला में स्थित है। यहां के एक होटल को भूत वाला कमरा कहा जाता है। हालांकि इसके पीछे कितनी सच्चाई है यह तर्कहीन है। मगर होटल के इस कमरे के बारे में कहा जाता है कि यहां पर रहने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता है। कुछ लोग जिन्होंने यहां पर सोने की कोशिश की, उनका अनुभव बहुत डरावना रहा। कहते हैं उन लोगों की चादर सोते समय खींची गई। इसके अलावा कई बार यहां से अजीबो-गरीब आवाजे भी सुनाई देती हैं। बहुत बार कुछ लोगों को यहां पर घायल करने की भी कोशिश की गई है।

बृज राज भवन (कोटा)

Image Source : Wikipedia

चलिए अब तैयार हो जाइए हमारे साथ बृज राज भवन की सैर के लिए जोकि राजस्थान के कोटा में स्थित है। आपको इस भवन की खासियत नहीं बताएंगे हम, बल्कि ऐसा राज बताएंगे जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। आप में से लगभग सभी ने 1857 की लड़ाई के बारे में तो सुना ही होगा। वही लड़ाई जिसने भारत को आजादी दिल्वाई थी। कहते हैं कि यहां पर इस लड़ाई के दौरान एक ब्रिटिश ऑफिसर की हत्या हो गई थी।

ऐसा माना जाता है कि आज भी रात के समय उसकी आत्मा यहां भटकती है। यहां के बारे में कहा जाता है कि यह आत्मा किसी को भी परेशान नहीं करती है। मगर जब कोई सिक्योरिटी गार्ड यहां पर पहरा देते-देते सो जाता है तब यह आत्मा उसे जोर से थप्पड़ मारती है और नींद से जगा देती है।

डाॅक्टर हिल्स

Image Source : Wikipedia

अब इस जगह के बारे में भी जान लीजिए। यह जगह कोलकाता में स्थित है। यह बहुत ही खतरनाक स्थान है जहां पर बहुत से लोगों ने पैरानाॅर्मल एक्टिविटी को खुद से महसूस किया है। यानी यहां पर भूतों का बसेरा है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां पर कई लोगो की हत्याएं भी हो चुकी हैं।

जी पी ब्लाॅक (मेरठ)

Image by: Saurabh Sharma

मित्रों, अब लास्ट बट नाॅट द लीस्ट। अंत में हम बात करेंगे हाॅन्टेड प्लेस जी पी ब्लाॅक के बारे में जो कि मेरठ में स्थित है। यह जगह पूरी तरह से भूतों से घिरा हुआ है। यहां के बारे में कहा जाता है कि कुछ लोगों को यहां पर चार लड़के एक साथ बैठ कर यहां की डबल स्टोरी बिल्डिंग में बीयर पीते हुए देखा गया है लेकिन जब वहां जाकर देखते हैं तो कोई नजर नहीं आता है। इसके अलावा यहां पर लोगों को कुछ लड़कियां भी कई बार दिखाई दी हैं जो कि लाल कपड़े में होती हैं।

तो दोस्तों आप को इनमें से कौन सी जगह सबसे ज्यादा डरावनी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और भी इंटरस्टिंग फैक्ट्स जानने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट ग्लोबल केयर के साथ।

Leave a comment